शिवहर: शहर में जाम लगने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: एसपी शैलेश कुमार सिन्हा
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया कि शहर में अगर जाम की समस्या उतपन्न होती है तो पुलिस कर्मी पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा. उन्होंने ट्रेफिक डीएसपी को निर्देश देते हुए कहा कि इसका विशेष ध्यान रहे कि शहर में जाम की समस्या उतपन्न नही हो. जिससे आम जनता को तकलीफ हो. उन्होंने कहा कि शहर के सभी चौक चौराहे पुलिस बल की तैनाती की गई है।