खेत में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत; ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप
जमुई। जिले के हरला गांव से जुड़े लीलकंठा बहियार में सोमवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत की जुताई के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर 50 वर्षीय महिला लालो देवी, पति उदित मंडल की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें..
Jamui, Jamui | Aug 10, 2026