चांडिल प्रखंड क्षेत्र के पाथराखुन गांव में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में विधायक सविता महतो शामिल हुईं।इस दौरान उन्होंने हरि मंडप में माथा टेकते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की।हरि संकीर्तन में श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने कुछ समय बिताया और संकीर्तन की भक्ति धारा में शामिल होकर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।