मांट: तेल चोरी रोकने के लिए पुलिस सख्त, अपराधियों पर लगेगा एनएसए
Mat, Mathura | Nov 3, 2026 मथुरा जिले से होकर गुजरने वाली विभिन्न कम्पनियों की भूमिगत तेल पाइपलाइनों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने और तेल चोरी करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा।