पिछले कई वर्ष से मांट राजा और बाबूगढ़ के मध्य यमुना नदी पर पांटून पुल का निर्माण होता है,यह निर्माण दिसम्बर माह में हो जाता है,पर पुल ठेकेदार की मनमानी व लापरवाही के चलते शुक्रवार की शाम 6 बजे तक भी पुल निर्माण आधा भी नहीं हुआ था,पुल निर्माण न होने के चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।