बेंगाबाद: रघईडीह, महेशमुंडा निवासी रंजीत ठाकुर की सड़क हादसे में मौत, शव का पोस्टमार्टम किया गया
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रघईडीह,महेशमुंडा निवासी रंजीत ठाकुर की मौत सड़क हादसे में हो गई। सोमवार को 1 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि रंजीत ठाकुर किसी सैलून में काम करता था।बताया गया कि रंजीत ठाकुर बघरा निवासी छोटू नामक युवक के साथ रविवार रात मोटरसाइकिल से सैलून मलिक के घर सैलून की चाबी देने जा रहा था।