देसूरी: घाणेराव क्षेत्र में वन्यजीवों पर खतरा मंडराया, दो दिन से जल रही पहाड़ियां, वन विभाग नियंत्रण में जुटा
Desuri, Pali | Apr 27, 2025 घाणेराव क्षेत्र मे रविवार शाम 8 बजे फिर से आज भी ठंडी बेरी में पिछले दो दिनों से आग का कहर जारी है। श्री मूछाला महावीर मंदिर के आसपास की पहाड़ियों में आग लगी हुई है। इस आग से वन्यजीवों के समक्ष गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। जान बचाने के लिए वन्यजीव इधर-उधर भागने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने का प्रयास कर रही है।