चौरासी थाना क्षेत्र के गेंजी घाटा में आदिवासी समाज के प्रेरणास्त्रोत वीर बाला काली बाई और नाना भाई खांट की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब के नशे में हथियारों से मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया था। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था।