🔥 पंचायती राज चुनाव का बिगुल बज चुका है 🔥*
*इस बार जनजाति क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत में नया सरपंच चाहिए!*
मेरे सभी जनजाति भाइयों से विनम्र अपील -
*1. नया, शिक्षित और जानकारी वाला युवा सरपंच बनाओ -* जो पुराना है और 5 साल में काम नहीं किया, उसको बदलो।
*2. हर ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी का वादा करे -* और वादा पूरा करे, ऐसा सरपंच चाहिए।
*3. पैतृक जमीन का पट्टा दिलाने की गारंटी दे -* जिस जमीन पर आदिवासी काबिज है पर मालिकाना हक नहीं है, पंचायत स्तर पर प्रयास करके स्टाम्प पर लिखकर पट्टा जारी करने की गारंटी दे, ऐसा सरपंच बनाओ।
*4. स्कूल में टीचर की कमी पूरी करे -* अगर सब्जेक्ट टीचर नहीं है तो ग्राम पंचायत बजट से वैकल्पिक व्यवस्था करे, गांव के ही पढ़े-लिखे युवा को जो डिप्लोमा करके बैठा है उसको स्कूल में लगाए।
*5. हर ग्राम पंचायत में एंबुलेंस की गारंटी दे -* पंचायत बजट से एंबुलेंस लाए ताकि आपातकाल में गरीब को निशुल्क, समय पर मदद मिले।
*6. स्वास्थ्य केंद्र की गारंटी दे -* अगर
Simalwara, Dungarpur | Sep 12, 2026