फर्रुखाबाद: किसानन नगला में ठंडा की जगह युवती ने पिया थिनर, हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कादरी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला किसानन नगला में शशि की 19 वर्षी पुत्री दीप्ति ने घर में ठंडा की बोतल में रखे थिनर को पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवती को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया, युवती की मां ने बताया कि गर्मी की वजह से बेटी ने धोखे में उसने थिनर पी लिया