हरसूद: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरसूद में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Harsud, Khandwa | Sep 16, 2026 राज्य शिक्षा केंद्र एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पहली एवं दूसरी के शासकीय स्कूलों के शिक्षकों के हेतु एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में बुधवार को शासकीय उत्कृष्ट बालक विद्यालय हरसूद में विकासखंड स्तरीय एफ एल एन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हरसूद विकासखंड के शासकीय स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया।