सारठ: CO केसीएस मुंडा ने बरमसिया में ज़मीन विवाद पर की बैठक, दो आदिवासी भाइयों के बीच तनाव कम करने पर ज़ोर
CO केसीएस मुंडा ने सोमवार शाम 5 बजे बरमसिया के 2 आदिवासी भाई में जमीन विवाद से तनाव पर गांव में बैठक की। बताया कि बैठक में दोनों भाइयों का पक्ष सुनकर आपस में बैठकर हल निकालने से लाभ होने व कागजात लेकर अंचल कार्यालय आने के लिए कहा है। वही लड़ाई झगड़ा करने पर दोषी पक्ष पर कड़ी कार्रवाई होने की नसीहत दी है। CI विभाष कु. अंचल अमीन, कर्मचारी, पंसस आदि भी मौजूद थे