अंबाह तहसील के ग्राम कमतरी निवासी पातीराम सखवार ने जनसुनवाई में दो वर्षों से लंबित भूमि सीमांकन की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 2024 में आदेश जारी होने के बावजूद राजस्व अमला मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे अतिक्रमण और आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने एसडीएम से शीघ्र सीमांकन कराने की मांग की।