माकड़ोन: पीएम श्री रविंद्र उमावि माकड़ौन में छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत
Makdon, Ujjain | Nov 6, 2026 शुक्रवार शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पीएम श्री रविंद्र उमावि माकड़ौन में छात्रों के लिए कैरियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में इंजीनियरिंग, मेडिकल, पैरामेडिकल, सेना, भाषा एवं शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाने की जानकारी दी गई। प्राचार्य मनोहर नागर ने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।