ललमटिया थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह वह गढ़कछारी स्थित अपनी चाय दुकान पर थी। इसी दौरान नसरतखानी निवासी युवक वहां पहुंचा और छेड़खानी करने लगा।