फूलिया कलां: धनोप माताजी मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या का आयोजन, श्रोताओं की उमड़ी भीड़
क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल धनोप माताजी मंदिर प्रांगण में रविवार देर रात को एक शाम धनोप माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया भजन संध्या की अध्यक्षता समाजसेवी शंकर गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में यहां विधायक डॉ लालाराम बेरवा मौजूद रहे। भजन संध्या के दौरान प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से सभी को यहां मंत्रमुग्ध कर दिया।