करनैलगंज: करनैलगंज सब्जी मंडी में परवल लेकर जा रहे 50 वर्षीय किसान की सड़क हादसे में हुई मौत, ट्रक चालक फरार
करनैलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PM के लिए भेजा है। 3 बजे SHO ने बताया कि मृतक की पहचान गौरा निवासी पाटन के रूप में हुई है, जो साइकिल से परवल लेकर सब्जी मंडी जा रहे थे। हादसे के बाद फरार ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है।