करनैलगंज: करनैलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रविवार को करनैलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के 2 आरोपी अभियुक्तों को परसपुर रोड कस्बा करनैलगंज से गिरफ्तार किया है। 5 बजे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जानलेवा हमला करने के 2 आरोपी अभियुक्त राजा व कोखू निवासीगण करुआ नचनी थाना करनैलगंज को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने ट्रक व ड्राइवर के साथ भाड़ा लोड कर रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था।