करनैलगंज: कटरा बाजार के पीपल चैराहे स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस रिसाव से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
कटरा बाजार स्थित पीपल चौराहे पर शुक्रवार 3:30 बजे एक आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस रिसाव से आग लग गई। पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद चिंगारी से आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में रखा आइसक्रीम बनाने का कच्चा माल, मशीनरी, पैकेजिंग सामग्री और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। वहीं फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।