करनैलगंज: करनैलगंज निवासी व्यक्ति की बाइक की टक्कर से घायल होने के बाद लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत
करनैलगंज के गोनई गोसाईं पुरवा निवासी अर्जुन बाबा की शनिवार को लखनऊ में करीब 4 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। अर्जुन बाबा कैसरगंज में एक डॉक्टर का वाहन चलाते थे। घटना गुरुवार की है जब वह कैसरगंज में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया था। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत लखनऊ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।