करनैलगंज: नेवादा हाशिमपुर गांव में सुबह आम बीनने गई 8 साल की दलित बच्ची का शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला
शनिवार 4 बजे नेवादा हाशिमपुर गांव में 8 साल की एक दलित बच्ची की लाश मिली है। बच्ची सुबह 10 बजे आम बीनने गई थी। इसके बाद से गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन बच्ची नहीं मिली। दोपहर बाद गांव के कुछ लोगों ने गांव के बाहर झाड़ियों में एक बच्ची का शव देखा, जिसकी पहचान लापता बच्ची के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PM के लिए भेजा है।