बिछिया: अंजनियां पुलिस चौकी क्षेत्र के फूटाताल तालाब में शव मिलने से सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची
जिले के अंजनियां पुलिस चौकी अंतर्गत फूटाताल तालाब में शनिवार को एक व्यक्ति का शव पानी के अंदर दिखाई देने की सूचना सामने आई है। सूचना मिलते ही अंजनियां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि 5 सितंबर शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे तक शव पानी के अंदर ही था और उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।