नाथनगर: शाहपुर काली मंदिर चोरी कांड: पुलिस ने ऑटो बरामद किया, प्रतिमा समेत सामान की बरामदगी बाकी
शाहपुर काली मंदिर में आस्था से जुड़ी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। घटना के 17 दिन बाद एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद कर लिया है। हालांकि मां काली की चांदी की प्रतिमा समेत चोरी किया गया सामान अभी तक बरामद नहीं हुआ है।