फर्रुखाबाद: गांव वानगांव में छिपकली पड़ी चाय पीने से एक ही परिवार के 5 लोगों की तबियत बिगड़ी, जिला लोहिया अस्पताल में भर्ती
जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव वानगांव निवासी 38 वर्षीय गोविंद उनकी 35 वर्षीय पत्नी सोनम, 14 वर्षीय पुत्री प्रतिष्ठा 12 वर्षीय प्रतिज्ञा और 8 वर्षीय पुत्र अंश प्रताप ने घर में बनी चाय पी ली। छिपकली पड़ी थी। हालत बिगड़ने पर फर्रुखाबाद जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमन कुमार ने पांचों को भर्ती कर लिया हैं।