बिक्रम: बिक्रम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Bikram, Patna | Nov 25, 2026 बिक्रम थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 25 नवम्बर की दोपहर 12 बजे बिक्रम पुलिस के अनुसार बीते रात आसूचना संकलन के आधार पर विशेष टीम ने कार्रवाई की। माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंट के आलोक में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई में जुटी है।