रामगढ़ चौक: रामगढ़ में बिजली चोरी पर बड़ा अभियान, 5 पर प्राथमिकी, ₹7.5 लाख से अधिक जुर्माना
बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र में बुधवार 4 बजे औचक दबिश देकर अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे पांच लोगों को पकड़ा।विभाग ने इन सभी पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाते हुए रामगढ़ चौक थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।