सोंधी-शरमा मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात 9 बजे बैखौफ बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने ITC के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक मनीष कुमार की बाइक और बैग को लूट लिया है।घटना की सूचना तेतरहाट पुलिस को गुरुवार लिखित आवेदन के माध्यम से दे दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।वे अपने बाइक पर सवार हो औरे गांव से निकलकर ख़ैरमा जा रहे थे।तभी घटना हुई।