कोतमा: कोतमा में मायके जाने के विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की, खून के निशान गोबर से छिपाए
Kotma, Anuppur | Oct 22, 2026 कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरौंद टिकई टोला में बुधवार रात मायके जाने को लेकर हुए विवाद में सुदामा अगरिया (26) ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी चंदा देवी कोल (23) की हत्या कर दी। आरोपी ने खून के निशान मिटाने के लिए कमरे में गोबर से पुताई की। गुरुवार सुबह घटना सामने आने पर 1 बजे पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू की