तिरोड़ी: प्रसन्नजीत की 8 साल बाद पाकिस्तान से हो रही है घर वापसी, अमृतसर रवाना हुई टीम
घर से लापता होने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र का प्रसन्न जीत रंगारी की करीब 08 वर्ष बाद वतन वापसी हो चुकी है। अब उसे घर आने का इंतजार है। प्रसन्न जीत को घर वापस लाने के लिए तिरोड़ी तहसील के महकेपार से उनके जीजा राजेश खोब्रागड़े, महकेपार और मोहगांव पंचायत के रोजगार सहायक रवाना हुए है।