छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बदहाल व्यवस्था और लापरवाह प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाते हुए बतौली ब्लॉक के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राएं लगभग 30 किलोमीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय अम्बिकापुर कलेक्ट्रेट जाने निकल गए। पिछले एक महीने से बिजली कटौती, मेस में गंदगी और पढ़ाई की लचर व्यवस्था से परेशान इन छात्राओं ने कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों की मान-मनौव्वल के बाद भी छात्राओं का हौसला नहीं डिगा और वे सीधे अपनी मांगें रखने कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां लंबी पदयात्रा के कारण एक छात्रा बेहोश भी हो गई।
छात्राओं के कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने उनसे संवाद कर बिजली बहाल करने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और शिक्षकों की समस्या का समाधान करने के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए हैं। वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने हॉस्टलों की इस दुर्दशा पर प्रशासनिक संवेदनहीनता को लेकर कड़े सवाल उठाए हैं। बच्चों को अपने बुनियादी हकों के लिए मीलों पैदल चलने पर मजबूर होना पड़े, यह पूरे सिस्टम की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
#Surguja #EklavyaVidyalaya #Ambikapur #ChhattisgarhNews #StudentsProtest #TribalEducation #AdministrativeFailure #SurgujaCollector #CGNews #StudentRights #FatafatNews