छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में फिल्म 'पुष्पा' की तर्ज पर की जा रही बेशकीमती सागौन की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। शातिर तस्कर उदंती नदी के तेज बहाव के सहारे लकड़ी के भारी लट्ठों को ओडिशा भेजने की फिराक में थे, लेकिन उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की स्मार्ट सर्विलांस और मजबूत मैदानी सूचना तंत्र ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गौरतलब है कि पिछली बारिश में भी वन अमले ने नदी के बहाव का इस्तेमाल कर तस्करी करने वालों को रंगे हाथों पकड़ा था।
इस हाई-टेक निगरानी के आधार पर वन विभाग और गरियाबंद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है।
#Gariaband #ChhattisgarhPolice #ForestDepartment #BreakingNews #SmugglingBusted #UdantiSitanadi #CrimeUpdate #FatafatNews