मौजमाबाद: जयपुर की सांभर लेक थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 5 जनों को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण की सांभर लेक थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक स्थाई वारंटी और चार गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही सांभर लेक थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। दरअसल यह कार्रवाई थाना अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व मे गठित स्पेशल टीम ने की। दरअसल यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।