बड़ौत: बड़ौत मान स्तंभ परिसर हादसे में मरने वाले 9 लोगों के परिजनों को सपा प्रतिनिधि मंडल ने दिए ₹2-2 लाख के चेक
Baraut, Bagpat | Mar 6, 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ौत में जैन समाज के धार्मिक आयोजन में मान स्तंभ परिसर हादसे में मरने वाले 9 लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रु दिए जाने की घोषणा की थी। आज गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे बड़ौत जैन पार्श्वनाथ मंदिर में समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों को चैक देने का काम किया।