बड़ौत: रेलवे रोड खेकड़ा स्थित होटल में हुए सिलेंडर ब्लास्ट का वीडियो हुआ वायरल, लोगों में मची भगदड़
Baraut, Bagpat | Mar 7, 2025 खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर बुधवार को हादसा हुआ था। जिसमें होटल में आग लगने के दौरान सिलेंडर बलास्ट हुआ था। सिलेंडर ब्लास्ट की वीडियो गुरुवार रात करीब 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से आसपास लोगों में भगदड़ मच गई थी। ब्लास्ट के बाद होटल में भारी नुकसान हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया था।