🚨 हरदोई से बड़ी खबर: दबंगों का तांडव, 150 अज्ञात लोगों के साथ घर पर बोला धावा!
पथराव कर तोड़ा मुख्य गेट, घर में घुसकर मारपीट; शाम को धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, तीन सगे भाइयों समेत परिवार के कई लोग घायल।
हरदोई। जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम गोंडवा में दबंगई की दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर के मुताबिक, 28 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे छह नामजद आरोपियों ने लगभग 150 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर एक घर पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने घर को चारों तरफ से घेरकर जमकर पथराव किया और मुख्य गेट तोड़कर घर में घुस गए। इस दौरान तोड़फोड़ और मारपीट की गई, जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। दो लोगों के सिर फटने की भी बात सामने आई है।
शाम को फिर किया जानलेवा हमला
पीड़ित राजेश मिश्रा के अनुसार, उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे जब वह किसी निजी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
छह नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ FIR
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है।
अतरौली पुलिस ने 29 नवंबर को छह नामजद और करीब 150 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बलवंत सिंह को सौंपी गई है।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
📍 स्थान: ग्राम गोंडवा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई।
#HardoiNews #Atroli #HardoiPolice #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 29, 2026