Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

स्पीति की महिलाओं ने विधायक अनुराधा राणा के सम्मान में तेहनेमा में विजयी गीत गाकर उनका किया स्वागत Kullu Times आज स्पीति में एक बेहद भावुक पल देखने को मिला, जब क्षेत्र की महिलाओं ने विधायक अनुराधा राणा के सम्मान में तेहनेमा में विजयी गीत गाकर उनका स्वागत किया। महिलाओं के चेहरों पर खुशी और विश्वास साफ झलक रहा था। जनता का मानना है कि विधायक अनुराधा राणा ने जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ दुर्गम क्षेत्रों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए हैं, उससे स्थानीय लोग भावुक हो उठे। जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद इस बात का प्रमाण है कि जनसेवा, मेहनत और ईमानदार प्रयास हमेशा लोगों के दिलों तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक केवल वादे नहीं करतीं, बल्कि हर गांव और हर परिवार की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझकर उनके समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। यही कारण है कि आज क्षेत्र की माताओं और बहनों ने अपने गीतों के माध्यम से उनके प्रति अपना प्रेम, सम्मान और विश्वास व्यक्त किया।जनता का यह अपनापन और समर्थन आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। Anuradha Rana

Kullu, Kullu | Jul 18, 2026

MORE NEWS

हिमाचल पुलिस की दादागिरी। बीच सड़क पे एक गरीब आदमी को कैसे मार रहे। आम जनता के साथ पुलिस का इस तरह का व्यवहार बहुत निंदनीय है।

हिमाचल पुलिस की दादागिरी। बीच सड़क पे एक गरीब आदमी को कैसे मार रहे। आम जनता के साथ पुलिस का इस तरह का व्यवहार बहुत निंदनीय है।

Kullu, Kullu | Jul 18, 2026

नीट 2026 में एम्बिशन क्लासेस मोहल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

संस्थान के छात्र अनिश ने 598 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रेंक में 78  वां स्थान किया हासिल

Kullu Times 

एम्बिशन क्लासेस, मोहल के विद्यार्थियों ने नीट -2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।संस्थान के छात्र अनिश ने 598 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रेंक में 78  वां स्थान हासिल किया इसके अलावा नीलकंठ सूद ने 556 अंक, बिपाशा ने 554 अंक, काव्यांजलि वापा ने 546 अंक, भूमिका ने 508 अंक तथा दिव्यांक ने 479 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। वहीं शौर्य का परिणाम भी सराहनीय रहा, जिसका विस्तृत विवरण शीघ्र साझा किया जाएगा।
संस्थान के प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।एम्बिशन क्लासेस ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

नीट 2026 में एम्बिशन क्लासेस मोहल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन संस्थान के छात्र अनिश ने 598 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रेंक में 78 वां स्थान किया हासिल Kullu Times एम्बिशन क्लासेस, मोहल के विद्यार्थियों ने नीट -2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।संस्थान के छात्र अनिश ने 598 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रेंक में 78 वां स्थान हासिल किया इसके अलावा नीलकंठ सूद ने 556 अंक, बिपाशा ने 554 अंक, काव्यांजलि वापा ने 546 अंक, भूमिका ने 508 अंक तथा दिव्यांक ने 479 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। वहीं शौर्य का परिणाम भी सराहनीय रहा, जिसका विस्तृत विवरण शीघ्र साझा किया जाएगा। संस्थान के प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।एम्बिशन क्लासेस ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

Kullu, Kullu | Jul 18, 2026

युवा आपदा मित्र स्वयंसेवकों हेतु ओरिएंटेशन, प्रमाण-पत्र एवं आपदा मित्र किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Kullu Times 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( डीडीएमए), कुल्लू द्वारा बहुउद्देशीय भवन, ढालपुर, कुल्लू में युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन सह प्रमाण-पत्र एवं आपदा मित्र किट वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराना तथा उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी एवं सुरक्षित ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं संसाधन उपलब्ध करवाना था।
इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने स्वयंसेवकों को विभिन्न खोज एवं बचाव तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने हेतु सीपीआर की सही प्रक्रिया का विस्तृत प्रदर्शन एवं अभ्यास भी करवाया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र एवं आपदा मित्र किट वितरित किए तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा के समय प्रशासन के सहयोगी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में भी करें।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुल्लू ने कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी स्वयंसेवकों, एनडीआरएफ टीम एवं संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र भविष्य में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में जिला प्रशासन के प्रभावी सहयोगी सिद्ध होंगे।
--

युवा आपदा मित्र स्वयंसेवकों हेतु ओरिएंटेशन, प्रमाण-पत्र एवं आपदा मित्र किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन Kullu Times जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( डीडीएमए), कुल्लू द्वारा बहुउद्देशीय भवन, ढालपुर, कुल्लू में युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन सह प्रमाण-पत्र एवं आपदा मित्र किट वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराना तथा उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी एवं सुरक्षित ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं संसाधन उपलब्ध करवाना था। इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने स्वयंसेवकों को विभिन्न खोज एवं बचाव तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने हेतु सीपीआर की सही प्रक्रिया का विस्तृत प्रदर्शन एवं अभ्यास भी करवाया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र एवं आपदा मित्र किट वितरित किए तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा के समय प्रशासन के सहयोगी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में भी करें। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुल्लू ने कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी स्वयंसेवकों, एनडीआरएफ टीम एवं संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र भविष्य में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में जिला प्रशासन के प्रभावी सहयोगी सिद्ध होंगे। --

Kullu, Kullu | Jul 18, 2026