#kullu सोनम वांगचुक की बातों को गंभीरता से सुने सरकार : कौशलेन्द्र नारायण।
देसी चैनल कुल्लू
स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कौशलेन्द्र नारायण ने कहा कि शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद सोनम वांगचुक आज युवाओं की आवाज बनकर उभरे हैं। उनके शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी क्षेत्रों के संतुलित विकास से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
कुल्लू प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि स्वाभिमान पार्टी प्रकृति-केंद्रित विकास की पक्षधर है और पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, रोजगार व जनभागीदारी को समान महत्व देती है। उन्होंने केंद्र सरकार से युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केएल शर्मा ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों के विकास की योजनाएं स्थानीय परिस्थितियों और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए। उन्होंने स्वच्छ, पारदर्शी और जनहितकारी राजनीति को मजबूत करने का आह्वान किया।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jul 18, 2026