नीट 2026 में एम्बिशन क्लासेस मोहल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
संस्थान के छात्र अनिश ने 598 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रेंक में 78 वां स्थान किया हासिल
Kullu Times
एम्बिशन क्लासेस, मोहल के विद्यार्थियों ने नीट -2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।संस्थान के छात्र अनिश ने 598 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रेंक में 78 वां स्थान हासिल किया इसके अलावा नीलकंठ सूद ने 556 अंक, बिपाशा ने 554 अंक, काव्यांजलि वापा ने 546 अंक, भूमिका ने 508 अंक तथा दिव्यांक ने 479 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। वहीं शौर्य का परिणाम भी सराहनीय रहा, जिसका विस्तृत विवरण शीघ्र साझा किया जाएगा।
संस्थान के प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।एम्बिशन क्लासेस ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
Kullu, Kullu | Jul 18, 2026