बदलापुर: बदलापुर में त्यौहार के मद्देनजर एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
त्यौहारों के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम बदलापुर योगीता सिंह और सीओ बदलापुर गोल्डी गुप्ता ने बदलापुर क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में पैदल गस्त किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस हर समय एक्टिव है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है.