बदलापुर: गद्दोपुर गाँव में कक्षा चार के छात्र की जहरीले सांप के काटने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गाँव में जहरीले सांप के काटने से कक्षा चार के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 10 वर्षीय रौनक कनौजिया पुत्र प्रमोद कुमार कनौजिया के रूप में हुई है। परिजनों के बताया कि रौनक घर मे खेल रहा था, तभी जहरीले साप ने उसके पैर में काट लिया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश किए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।