बदलापुर: नेवादा मुखलिशपुर गांव में विवाहिता पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा मुखलिशपुर की रहने वालीं रीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. रीना की शादी 19 अप्रेल 2024 को सूरज निषाद से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि तभी से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताडित किया जा रहा है