बदलापुर: सरोखनपुर में स्मार्ट मीटर लगते ही दुकानदार पर टूटा बिजली का कहर, लाखों रुपये के बिल देखकर उड़े होश
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर बाजार के एक दुकानदार पर स्मार्ट मीटर लगते ही लाखों रूपये का विद्युत बिल थोप दिया गया। दुकानदार के मोबाइल पर ₹5,86,722 का बिल देखकर सभी हैरान रह गए। दुकानदार का कहना है कि वे हर माह नियमित बिल जमा करते रहे हैं और जून तक कोई बकाया नहीं था। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद ही गड़बड़ी शुरू हुई।