बदलापुर: पहेतियापुर में दर्शन करने आई महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले एक मनचले को किया गया गिरफ्तार
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इच्छापूर्ति हनुमान मन्दिर पहेतियापुर में दर्शन करने आई महिलाओ पर अश्लील कमेंट करने वाले एक मनचला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा महिलाओ को देखकर अश्लील इशारे एवं अश्लील गाना गाने वाले इन्द्रेश कुमार गौतम पुत्र लालबहादुर निवासी मरगूपुर को गिरफ्तार किया है.