जगदलपुर: कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं LGBT समुदाय के अधिकार के संबंध में जिला कार्यालय में आयोजित की गई कार्यशाला
कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम और LGBT समुदाय के अधिकार एवं चुनौती के संबंध में आज जिला कार्यालय के आस्था कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सुश्री अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर की अध्यक्षता में किया गया ।इसमें महिला अधिकारों के विषय में जानकारी दी गई।