जगदलपुर: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगरनार के ग्राम पंचायत मॉरकेल में आगामी पदयात्रा को लेकर की बैठक
बुधवार शाम साढ़े 4 बजे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार के ग्राम पंचायत मारकेल में बैठक संपन्न हुई। कांग्रेस कोपागुडा में एनएमडीसी द्वारा बनाए जाने वाले सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल को भाजपा सरकार द्वारा निरस्त करने के विरुद्ध आंदोलन की तैयारी कर रही है।