जगदलपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में सादगीपूर्ण तरीके से मनाई बाबा गुरु घासीदास की जयंती
बुधवार शाम 5 बजे संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा गुरू घासीदास की जयंती सादगीपूर्ण मनाई गई.। इस दौरान जिलाध्यक्ष मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा गुरु घासीदास की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।