जगदलपुर: राष्ट्रहित को ध्येय में रखकर एक घंटा साथ-साथ बैठने को संकल्पित हुए पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के वासी
एक घंटा राष्ट्र के नाम अभियान के तहत बुधवार शाम साढ़े 5 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में वार्ड वासियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान अभियान के समन्वयक एल ईश्वर राव ने राष्ट्रहित ध्येय निमित्त सप्ताह में एक दिन एक घण्टा एक साथ बैठकर चिंतन मनन करने का आह्वान वार्ड वासियों से किया।