जगदलपुर: ग्राम पंचायत कलचा में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बुधवार शाम 4 बजे समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कलचा में ग्रामीण के साथ नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित कर रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे की वजह से होने वाले सामाजिक,आर्थिक और शारीरिक दुष्परिणामों के विषय में जानकारी प्रदान की गई।