पत्नी के प्रेमी से पति ने कराई शादी, 21 साल का रिश्ता खत्म कर मंदिर में कराया विवाह
संतकबीरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। धनघटा थाना क्षेत्र के डेवरी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी खुद उसके प्रेमी से मंदिर में करा दी।
बताया जा रहा है कि बुद्धिराम निषाद और फूलमती ने 21 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के पांच बच्चे हैं। लेकिन कुछ समय से फूलमती का गांव के ही अवधेश नामक युवक से प्रेम संबंध हो गया। करीब दो महीने पहले वह पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी।
बाद में समझाने पर महिला वापस लौटी, लेकिन घर में लगातार विवाद होता रहा। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान पति बुद्धिराम ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में पत्नी की शादी उसके प्रेमी अवधेश से करा दी और सम्मानपूर्वक विदा कर दिया।
बुद्धिराम का कहना है कि जब पत्नी का मन उसके साथ नहीं था, तो उसने उसकी खुशी को प्राथमिकता देते हुए यह फैसल