सिमरिया धाम बेगूसराय में आज दिनांक 13.11.2026 को संध्या में भास्कर महोत्सव-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय, माननीय विधान पार्षद श्री सुरेश राय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री श्याम सहनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने सिमरिया धाम स्थित कल्पवास मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
IPRD Bihar
#Begusarai
#cmsamrat
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar